पौआखाली में चार मृतकों के आश्रितों को मिला कबीर अंत्येष्टि अनुदान, तीन-तीन हजार रुपये के चेक वितरित
फोटो- मृतकों के आश्रितों को सौंपा गया अंतेष्टि अनुदान योजना राशि का चेक | Prabhat Khabar Network
नगर पंचायत पौआखाली ने कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के तहत चार जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की है. प्रत्येक परिवार को मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए तीन-तीन हजार रुपये के चेक दिए गए हैं.
पौआखाली (किशनगंज). नगर पंचायत पौआखाली के वार्ड संख्या छह के चार अलग-अलग परिवारों में मृतकों के आश्रितों के बीच बुधवार को कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के तहत तीन-तीन हजार रुपये की सहायता राशि का चेक वितरित किया गया.
आपके शहर में
अंतिम संस्कार के खर्च में मिलेगी आर्थिक मदद
नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम के दौरान उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबू नसर आलम की मौजूदगी में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि असलम आजाद उर्फ बबलू ने चारों मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए. योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के दौरान होने वाले खर्च में मदद मिलेगी.
जरूरतमंद परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता
इस अवसर पर अन्य वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हाफिज साजिद आलम, अबूजर गफ्फारी, कामरान खान एवं नगर पंचायत के कार्यालय कर्मी वकार अंसारी और सोहेल आलम मौजूद रहे. प्रतिनिधियों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना नगर पंचायत की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को समय पर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए