कोचाधामन में सांसद जावेद आजाद ने की विभागीय समीक्षा, बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे
बैठक में भाग लेते सांसद व अधिकारी | Prabhat Khabar Network
सांसद डॉ. जावेद आजाद ने कोचाधामन प्रखंड कार्यालय में विभिन्न विभागों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए.
कोचाधामन (किशनगंज) : कोचाधामन प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को सांसद डॉ. जावेद आजाद की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कृषि, शिक्षा, आपूर्ति, बाल विकास, बिजली, स्वास्थ्य, जीविका समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए.
आपके शहर में
सांसद ने बारी-बारी से सभी विभागों के कार्यों का फीडबैक लिया और सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए. इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही.
स्कूलों की व्यवस्था और एमडीएम पर विशेष जोर
सांसद ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ भवन और चहारदीवारी की कमी से जुड़े मामलों पर ध्यान देने को कहा. उन्होंने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की नियमित निगरानी का भी निर्देश दिया.
राशन में गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई
आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने राशन वितरण में अनियमितता और गड़बड़ी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने लाभुकों को तय मानक के अनुसार समय पर राशन उपलब्ध कराने पर जोर दिया.
किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने का निर्देश
कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को समय पर उचित कीमत पर खाद और बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. सांसद ने कहा कि कृषि योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने में किसी तरह की बाधा नहीं होनी चाहिए.
आंगनबाड़ी केंद्रों और बच्चों के पोषण पर जोर
बाल विकास परियोजना की समीक्षा के दौरान सेविका-सहायिकाओं को आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से खोलने और बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया.
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान, अंचलाधिकारी सादी रऊफ, बीईओ रौशन कुमार, जीविका बीपीएम धर्मेंद्र केशरी, मुखिया पिंटू चौधरी, अबूनसर समेत कई जनप्रतिनिधि और विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए