जलाल कादरी पोठिया में निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुने गए

Updated:
विज्ञापन

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पोठिया प्रखंड अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार जलाल कादरी निर्विरोध निर्वाचित हुए

विज्ञापन

पहाड़कट्टा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पोठिया प्रखंड अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार जलाल कादरी निर्विरोध निर्वाचित हुए. शनिवार को पोठिया बाजार स्थित सन साइन स्कूल के प्रांगण में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. जलाल कादरी के नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने तालियों और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया, जदयू के जिला पर्यवेक्षक सुनील चंद्रवंशी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. नेताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है. सभी ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जायेगा. अपने संबोधन में नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने प्रतिबद्धता जताई कि वे संगठन को मजबूत करने व सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे.अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जियाउल हक ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उनका लाभ समाज के निचले तबके तक सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी मो रकीब ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव की पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता और संगठनात्मक नियमावली के अनुसार संपन्न कराई गई. प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन-पत्र दाखिल हुए थे. जिससें जलाल कादरी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जियाउल हक, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नूर इस्लाम नूरी, जदयू कार्यालय प्रभारी किशनगंज रियाज अहमद, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बलराम दास, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण, जिला पर्यवेक्षक सुनील चंद्रवंशी, निःवर्तमान कार्यकारी जिला अध्यक्ष फैसल अहमद, प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी मो राकिब, प्रखंड पर्यवेक्षक बलराम आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन