बंदी की मौत के मामले में एसपी निर्देश पर गठित दो सदस्यीय जांच समिति जल्द सौंपेगी रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

किशनगंज मंडल कारा के बंदी की मौत मामले में एसपी सागर कुमार के निर्देश पर गठित जांच समिति जल्द ही एसपी को रिपोर्ट सौंपेगी. जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

किशनगंज.किशनगंज मंडल कारा के बंदी की मौत मामले में एसपी सागर कुमार के निर्देश पर गठित जांच समिति जल्द ही एसपी को रिपोर्ट सौंपेगी. जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. हेड क्वार्टर डीएसपी अशोक कुमार व ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार सिंह की दो सदस्यीय टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही है. इस सम्बंध में पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने कहा कि बंदी की मौत प्रकरण की जांच करवायी जा रही है. जांच रिपोर्ट अभी नहीं आयी है. इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज प्रिजर्व करने का निर्देश दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी देखा जाएगा. इसके बाद अगर संबंधित पुलिस पदाधिकारी दोषी पाए जाते है तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. यहां बता दें कि किशनगंज मंडल कारा के बंदी पोठिया थाना क्षेत्र के मिलिकबस्ती निवासी हसीबुल हक 30 वर्ष की मौत रविवार को भागलपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी. हाल के दिनों में पोठिया थाना क्षेत्र में मवेशी व्यापारी से हुई लूट की घटना मामले में मृतक हसीबुल को पोठिया थाना की पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर मंडल कारा भेजा गया था. तबीयत बिगड़ने के कारण बंदी को जेल प्रशासन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. 27 दिसम्बर को भागलपुर रेफर किया गया था और भागलपुर में इलाज के दौरान बंदी की मौत हो गई थी. इसमें परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया था. इस आरोप के बाद ठाकुरगंज के सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार व पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष चंदन कुमार को लाइन हाजिर कर दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन