विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से ली आवश्यक जानकारी

Updated:
विज्ञापन

विभिन्न विभागों के अधिकारियों से ली जानकारी

विज्ञापन

किशनगंज

बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने किशनगंज जिले का दौरा किया. शनिवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री सह प्राक्कलन समिति के सभापति तारकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में समिति के सदस्य एमएलसी रविंद्र सिंह व सदस्य सह विधायक अख्तरूल ईमान भी शामिल थे. मिली जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति की अध्यक्षता में समिति के द्वारा सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई. बैठक में प्राक्कलन और इससे जुड़े विषयों पर चर्चा की. इसमें 19 कंडिकाएं है जिनपर चर्चा हुई. उप मुख्यमंत्री सह प्राक्कलन समिति के सभापति तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह एक वित्तीय समिति है जिसमें प्राक्कलन और इससे जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाती है. इसमें विभिन्न विभागों से जवाब लिया जाता है जिसकी समीक्षा की जाती है. नीयत समय पर योजनाओं की राशि खर्च हो और सरकार पर वित्तीय भार नहीं पड़े. वही प्राक्कलन समिति की बैठक में डीएम विशाल राज, डीडीसी स्पर्श गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन