आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह 'शिक्षा प्रतिभा सम्मान-2026' से नवाजे गए

Updated:
विज्ञापन

फोटो- शिक्षक को मिला सम्मान | Prabhat Khabar Network

आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह को शिक्षा सारथी द्वारा 'शिक्षा प्रतिभा सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को पहचान देता है. संस्था का उद्देश्य शिक्षकों के रचनात्मक प्रयासों को बढ़ावा देना है.

विज्ञापन

किशनगंज, दिघलबैंक. शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए दिघलबैंक प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह को शिक्षा सारथी की ओर से ‘शिक्षा प्रतिभा सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया है. शिक्षा सारथी ई-पत्रिका की ओर से सम्मान सामग्री डाक के माध्यम से विद्यालय भेजी गई.

आपके शहर में

विज्ञापन
शिक्षक को मिला सम्मान | Prabhat Khabar Network
फोटो- शिक्षक सम्मानित शिक्ष के साथ स्टूडेंट्स | Prabhat Khabar Network

विद्यार्थियों के बीच सम्मान मिलना शिक्षक के लिए सबसे गौरवपूर्ण

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने शिक्षा सारथी संस्था के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के लिए अपने विद्यालय से बड़ा कोई मंच नहीं हो सकता.

उन्होंने कहा कि जब अपने ही विद्यालय में छात्र-छात्राओं के समक्ष किसी शिक्षक को सम्मान मिलता है, तो वह पल बेहद खास और गौरवपूर्ण होता है. ऐसे सम्मान से शिक्षक का मनोबल बढ़ता है और भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है.

नवाचार और शैक्षणिक गतिविधियों को साझा करने का माध्यम

राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा सारथी के माध्यम से शिक्षक अपने नवाचार, शैक्षणिक गतिविधियों और उल्लेखनीय कार्यों को फेसबुक ग्रुप, पेज तथा ई-पत्रिका के माध्यम से अन्य शिक्षकों तक पहुंचाते हैं. इससे शिक्षकों को अपने अनुभव और नए प्रयोग साझा करने का अवसर मिलता है. अन्य शिक्षक भी इन गतिविधियों से प्रेरणा लेकर अपने विद्यालयों में नए शैक्षणिक नवाचारों को अपनाने का प्रयास करते हैं.

रचनात्मक प्रयासों को पहचान और शिक्षकों का उत्साहवर्धन

शिक्षा सारथी टीम की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को लगातार सम्मानित किया जाता है. संस्था का उद्देश्य शिक्षकों के रचनात्मक प्रयासों को पहचान दिलाना और उनका उत्साहवर्धन करना है.इस पहल के माध्यम से शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने और नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन