स्कॉर्पियो व डंपर की टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Nov 2024 10:09 PM
अररिया-गलगलिया नेशनल हाइवे मार्ग 327 ई पर सुखानी थानाक्षेत्र में कृष्णा धर्मकांटा के समीप डंपर और स्कॉर्पियों के बीच टक्कर हो जाने से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
पौआखाली. रविवार को अररिया-गलगलिया नेशनल हाइवे मार्ग 327 ई पर सुखानी थानाक्षेत्र में कृष्णा धर्मकांटा के समीप डंपर और स्कॉर्पियों के बीच टक्कर हो जाने से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया. जिसमें दो की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया. इस संबंध में सुखानी थानाध्यक्ष धरमपाल कुमार ने बताया कि हाइवे पर ट्रक और स्कॉर्पियो के आमने सामने की टक्कर में स्कॉर्पियो में सवार चार लोग घायल हो गए हैं जिनमें से दो व्यक्तियों को इस हादसे में गंभीर चोटें आई है. सूचना मिलते ही आनन फानन में इलाज के लिए घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के जरिए ठाकुरगंज पीएचसी अस्पताल भेजवाया गया. हालांकि घायल व्यक्तियों का नाम और पता पुलिस नहीं बता पायी है. वहीं दुर्घटनाग्रस्त दोनों ही वाहन को फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है. वहीं इस हादसे के वक्त हाइवे से गुजर रहे राहगीरों की माने तो दोनों ही वाहन एक ही लेन पर एक दूसरे की विपरीत दिशा में आ रहे थे जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










