किशनगंज में बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते हड़ताली बैंक कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

किशनगंज जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे. उनकी मुख्य मांगें पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) का विरोध करना है. यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 28-30 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी.

विज्ञापन

Bank Strike Kishanganj: किशनगंज. पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव यानी पीएलआई के विरोध में शुक्रवार को किशनगंज जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे. बैंककर्मियों ने एसबीआई की मुख्य शाखा के पास प्रदर्शन कर सरकार और बैंक प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू के बैनर तले हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए.

विज्ञापन

पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग

बैंककर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं. यूएफबीयू के जिला सचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि इस मांग को लेकर लगातार आवाज उठायी जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है.

उन्होंने कहा कि बैंककर्मी पांच दिन काम और दो दिन साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था चाहते हैं. इसके साथ ही पीएलआई व्यवस्था का भी विरोध किया जा रहा है. प्रदर्शन के दौरान बैंककर्मियों ने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की.

मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा तेज

एसबीआई पश्चिमपाली शाखा के शाखा प्रबंधक अनिकेत कुमार ने कहा कि यदि बैंककर्मियों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. उन्होंने बताया कि मौजूदा एक दिवसीय हड़ताल के बाद 28, 29 और 30 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी.

बैंककर्मियों ने कहा कि लगातार आंदोलन के बावजूद यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा. इससे आने वाले दिनों में बैंकिंग सेवाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है.

एसबीआई मुख्य शाखा के पास किया प्रदर्शन

हड़ताल के दौरान बैंककर्मियों ने एसबीआई मुख्य शाखा परिसर के पास प्रदर्शन किया. इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाये और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर सरकार एवं बैंक प्रबंधन के प्रति विरोध जताया.

प्रदर्शन में वीरेंद्र कुमार भारती, आर्यन, धर्मेंद्र कुमार सिंह, चंदन कुमार, सुजीत कुमार, अन्वेषा मंडल, प्रतीक्षा समेत विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए.

Bank Strike Kishanganj: सितंबर के अंत में फिर दिखेगा असर

किशनगंज में शुक्रवार की हड़ताल के बाद अब बैंककर्मियों की नजर 28 से 30 सितंबर के प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आंदोलन पर है. यूनियन नेताओं का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा. ऐसे में सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाओं पर इसका असर पड़ सकता है.

प्रदर्शन करते हड़ताली बैंक कर्मी | Prabhat Khabar Network
प्रदर्शन करते हड़ताली बैंक कर्मी | Prabhat Khabar Network

Also Read: नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड का बदलेगा नाम? JDU के सांसद और मंत्री के बयान से चर्चा तेज

Also Read: प्रशांत किशोर बोले- हां हूं मैं बेचारा, CM सम्राट चौधरी के इस बयान का PK ने दिया रिप्लाई

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन