कारकून लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में विद्यालय शिक्षा समिति का गठन
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
कारकून लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में विद्यालय शिक्षा समिति का गठन
विज्ञापन
शिक्षा से मजबूत समाज की नींव रखना समिति का उद्देश्य : विधायक
कोचाधामन. प्रखंड के कारकून लाल प्लस टू उच्च विद्यालय, अलताहाट में स्थानीय विधायक सरवर आलम की अध्यक्षता में मंगलवार को विद्यालय शिक्षा समिति का विधिवत गठन किया गया. इस दौरान विधायक सरवर आलम ने कहा कि समिति का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से एक मजबूत समाज की नींव रखना है. उन्होंने कहा कि विधायक सरवर आलम ने कहा कि इस समिति का मुख्य लक्ष्य शिक्षकों, अभिभावकों और समाज को एक साझा मंच पर लाना है. उन्होंने बताया कि विद्यालय शिक्षा समिति विद्यालय के संचालन, पठन-पाठन की गुणवत्ता और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी. विधायक ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज व अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मो इकबाल, रुबेल अली, महेंद्र कुमार, अनवर आलम, सिमरन झा, महवर्सिर, आभाष कुमार, मो साजिद आलम, बीके नारायण, रविना खातून, सनी कुमार, खुशबू शाफिया, सुबर्ना, संतोष कुमार और मासूम प्रधान लिपिक रुमान सरवर, लाइब्रेरियन नाहिद अख्तर, परिचारी कमरुज्जमा व नकी अनवर और रात्रि रक्षक इमरान जफर के अलावे बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण भी मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन