गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज, चार बने नामजद अभियुक्त

Updated:
विज्ञापन

धनकुंड थाना क्षेत्र के मियांगड़िया पुल के पास बाइक सवार अपराधियों के द्वारा गोली मारकर एक मासूम समेत दो व्यक्ति को जख्मी किए जाने के मामले में धनकुंड थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

धोरैया. धनकुंड थाना क्षेत्र के मियांगड़िया पुल के पास बाइक सवार अपराधियों के द्वारा गोली मारकर एक मासूम समेत दो व्यक्ति को जख्मी किए जाने के मामले में धनकुंड थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमे जख्मी सैनचक गांव निवासी दयानंद सिंह के बयान पर धनकुंड थाना में चार अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. इनमें रजौन थाना क्षेत्र के झिटका गांव निवासी सन्नी यादव, अंशु कुमार, चकपरासी गौतार निवासी प्रिंस यादव तथा बड़ा टीकर गांव निवासी पवन यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आवेदन में बताया गया है कि मियांगढ़िया पुल के पास निर्माण कार्य करा रहे थे, तभी तीन बाइक पर सवार चार अपराधी आये तथा गोलीबारी करने लगे, जिससे उसके जांघ में गोली लग गयी. जबकि एक राहगीर महिला के गोद में मौजूद 2 वर्षीय मासूम शिवम कुमार को गोली लग गयी. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन