नगर परिषद ने चलाया शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जेसीबी व ट्रैक्टर के माध्यम से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नप की टीम एनएच स्थित वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल के बाहर पहुंची और सड़क पर दोनों तरफ स्थित अतिक्रमण हटाया गया.
विज्ञापन
किशनगंज.शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर परिषद के द्वारा अभियान की शुरुआत की गयी. गुरुवार को जेसीबी व ट्रैक्टर के माध्यम से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नप की टीम एनएच स्थित वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल के बाहर पहुंची और सड़क पर दोनों तरफ स्थित अतिक्रमण हटाया गया. नप की टीम के पहुंचने से पहले ही अतिक्रमणकारियों ने वहां से अपना सामान हटा लिया था.
मालूम हो कि कई दिनों से शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए नप के द्वारा माईकिंग करायी जा रही थी. इसके बाद अतिक्रमण अभियान शुरू कर अतिक्रमण हटाया गया. मिली जानकारी के अनुसार पांच दिनों तक चलने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गुरूवार इसकी शुरुआत एनएच से की गयी है और शहर के विभिन्न जगहों पर यह अभियान चलाया जाएगा. नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने बताया कि लोगो को ट्रेफिक जाम से मुक्ति के लिए अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही शहर को क्लीन व ग्रीन बनाने की कवायद भी चल रही है. शहर में यह अभियान लगातार चलेगा. मौके पर नप के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी अजीत कुमार, लोक स्वच्छता सहायक स्वरूपम राज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी मनोज कुमार भारती, नगर प्रबंधक सह अमीन कमलेश कुमार आदि मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन