एक दीया विधिक सेवा के नाम कार्यक्रम का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Oct 2024 7:54 PM
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा कार्यालय में “एक दीया विधिक सेवा के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
किशनगंज.बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा कार्यालय में “एक दीया विधिक सेवा के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत सचिव ओम शंकर ने विधिक सेवा के नाम दीया प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित पैनल अधिवक्ता एवं अधिकार मित्रों (पारा विधिक स्वयं सेवकों) को आमजनों में मुफ्त विधिक सेवा के बारे में जागरूक करने तथा सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से आमलोगों को जोड़ने का निर्देश दिया. इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता एवं अधिकार मित्रों ( पारा विधिक स्वयं सेवक ) ने भी दिया प्रज्वलित किया आम लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा बताया कि छठ पूजा में अधिकार मित्रों ( पारा विधिक स्वयं सेवकों ) को जिला के मुख्य मुख्य छठ घाटों पर जागरूकता करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. साथ ही बताया गया कि 9 नवंबर को विधिक सेवा दिवस मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत अधिकार मित्र ( पारा विधिक स्वयं सेवक ) डोर डोर टू डोर जागरूकता कार्यक्रम करेंगे जिसमें आमलोगों को मुफ्त विधिक सहायता, बिहार राज्य पीड़ित प्रतिकर योजना, नालसा की योजना, मध्यस्थता के लाभ आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










