जिला समन्वय समिति की बैठक, डीएम ने की कल्याणकारी योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा, दिये कई निर्देश

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Aug 2024 8:45 PM

विज्ञापन

जिलाधिकारी तुषार सिंगला की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई. बैठक में विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं तथा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की गई.

विज्ञापन

किशनगंज.जिलाधिकारी तुषार सिंगला की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई. बैठक में विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं तथा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की गई. जिला समन्वय समिति की बैठक में सभी जिला स्तरीय तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी यथा बीडीओ, अंचल अधिकारी, बीपीआरओ, ईओ आदि उपस्थित थे. इस बैठक में पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के साथ विभागवार विभिन्न योजनाओं व कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में जिला निर्वाचन कार्यालय, जिला विधि प्रशाखा, शिक्षा, जिला आपूर्ति, पीएचईडी, पथ प्रमंडल, राजस्व और भूमि सुधार विभाग, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, जिला सांख्यिकी कार्यालय, जिला सामाजिक सुरक्षा, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम एवं अन्य प्रशाखा व विभाग की समीक्षा जिलाधिकारी ने की. जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ/बीपीआरओ को बढ़ते हुए सड़क हादसों को देखते हुए निदेश दिया की सभी मुखिया को ट्रैफिक नियम चार्ट उपलब्ध कराएं एंव हर मीटिंग में रोड सुरक्षा संबंधी जागरूकता फैलाना का काम करें. जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी सभी विद्यालयों में ट्रैफिक नियम चार्ट लगाने को कहा जिससे रोड सुरक्षा के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़े. जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया की किशनगंज में रोड एक्सीडेंट्स काफी बढ़ रहे हैं और इसमें त्वरित सुधारात्मक हस्तक्षेप की जरूरत है. जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ/बीपीआरओ को स्मार्ट मीटर के लिए सारे प्रखंडों में मुखिया एवं वार्ड मेंबर के साथ मिल कर जागरूकता अभियान चलाने को कहा. जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ/बीपीआरओ को पंचायत सरकार भवन का मॉनिटरिंग करने का निदेश दिया और सख्त हिदायत दिया की इसमें किसी भी प्रकार के हेरा फेरी करने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. जिलाधिकारी ने ग्रामीण स्ट्रीट लाइट के कार्यों की भी समीक्षा की. जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप से संबंधित एनओसी के लंबित मामलों का संज्ञान लिया एंव संबंधित को त्वरित निष्पादन का आदेश दिया. आईसीडीएस के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्धता की स्थिति की भी समीक्षा हुई. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की भी समीक्षा हुई और जिलाधिकारी ने जिले में उपलब्धता प्रतिशत में सुधार लाने का निदेश दिया. राशन कार्ड निर्गत हेतु आवेदन से संबंधित प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई. राजस्व और भूमि सुधार विभाग की समीक्षा में पाया गया कि ऑनलाइन म्यूटेशन के केसेज का निष्पादन किया जा रहा है. जिलाधिकारी ने सभी सीओ को निदेश दिया कि म्यूटेशन के लंबित केसेज जो 75 दिन से ज्यादा के हैं उनपे त्वरित कार्यवाही कर उनका निष्पादन किया जाए. बैठक में पथ निर्माण, पशुपालन, कृषि, नगर निकाय आदि की कार्यों की भी गहन समीक्षा हुई. सीएम डैशबोर्ड, पीएमओ पोर्टल, सीपीग्राम पोर्टल, लोक सभा/ विधान सभा से प्राप्त प्रश्न/आश्वासन/निवेदन/ शून्य काल से संबंधित लंबित मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया.बैठक में सभी सीओ उपस्थित थे ताकि लंबित भू अधिग्रहण, अतिक्रमण वाद, भूमि विवाद,राजस्व, आपदा आदि उनके स्तर से किए जाने वाले कार्यों पर संबंधित अधिकारियों के समन्वय से कार्य त्वरित गति से पूर्ण हो सके. बैठक में जिलाधिकारी तुषार सिंगला के साथ उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता, ज़िला जनसंपर्क पदाधिकारी, कुंदन कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (प्रशिक्षु), आतिफ इक़बाल, अनुमंडल पदाधिकारी, एवं अन्य सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ साथ प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, ईओ आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन