सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्री कृष्ण जन्माष्टमी से ठीक पहले शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर सुभाष नगर में रूप-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

बहादुरगंज. श्री कृष्ण जन्माष्टमी से ठीक पहले शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर सुभाष नगर में रूप-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. जहाँ प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष श्री कृष्ण दूबे एवम सामाजिक कार्यकर्ता हीरालाल बसाक ने कार्यक्रम मंच पर दीप प्रज्वलित कर इस रूप-सज्जा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया एवं स्कूल के भैया/ बहनों को श्री कृष्ण के आदर्शों से अवगत करवाया. कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में भागीदारी दे रहे दर्जनों भैया/बहनों ने रूप सज्जा के तहत भगवान श्रीकृष्ण के अलग-अलग आकर्षक दृश्यों को इस अंदाज में प्रस्तुत किया कि मानो परिसर में कुछ क्षण के लिए द्वापरयुग का दौर उतर आया है. इस दौरान प्रतियोगिता में जबर्दस्त प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया एवम उनकी प्रतिभा का खूब हौसलावर्द्धन हुआ. इससे पहले विद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार झा ने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श एवम उपदेशों को सम्पूर्ण विश्व के लिए हितकारी बताया एवं कि उनके दिये उपदेशों पर चलकर ही सम्पूर्ण धरती के मानव बिरादरी के जीवन में सुख – शांति , संतुष्टि एवम समृद्धि संभव है. बेहतर होगा कि कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के तमाम भैया-बहन एवं हम सभी लोग श्री कृष्ण के आदर्श -उपदेश से प्रेरणा ग्रहण करें एवं सामाज में फैले बुराइयों एवं कुरीतियों को समाप्त करने में जुट जायें. साथ ही इस ब्रह्माण्ड में जीव – जंतु से लेकर मानव जाति के कल्याण में जुटकर अपने जीवन को साकार बनायें. कार्यक्रम के सफल संचालन में आचार्य पवन मंडल, बिष्णु कुमार सिन्हा, विवेकानंद मिश्रा, मिथिलेश ठाकुर, रवि आनंद, चंदन झा, रमण झा, किरण ओझा, संगीता देवी, ब्यूटी कुमारी सहित सभी आचार्यों ने सराहनीय योगदान दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन