बनबरिया गोरूमारा नदी किनारे मिला अज्ञात शव
दिघलबैंकप्रखंड के कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र के बनबरिया गोरुमारा नदी किनारे सोमवार की सुबह एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी.
दिघलबैंक प्रखंड के कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र के बनबरिया गोरुमारा नदी किनारे सोमवार की सुबह एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी. शव मिलने की खबर से लोगों की भारी भीड़ जमा होने लगी. घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ोबाड़ी थानाध्यक्ष विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अज्ञात शव को कब्जे में लिया तथा पंचनामा करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया. शव बुरी तरह से डीकंपोज्ड हो चुका है. जिसे पहचान करना बड़ा ही मुश्किल है. स्थानीय लोगों की माने तो यह शव नेपाल से नदी में बहते हुए आया होगा और पानी घटने पर शव किनारे पर लग गया. हालांकि शव की पहचान समाचार प्रेषण तक नहीं हो पाई थी. कोढ़ोबाड़ी पुलिस ने शव को सूचना नजदीकी थाना सहित नेपाल के भी पुलिस अधिकारियों को भी दी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए