ePaper

राजबाड़ा गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट, युवक जख्मी-

Updated at : 25 Sep 2024 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
राजबाड़ा गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट, युवक जख्मी-

कटोरिया थाना क्षेत्र के राजबाड़ा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट कांड में एक युवक जख्मी हो गया.

विज्ञापन

घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने दर्ज करायी अलग-अलग रिपोर्टकटोरिया(बांका). कटोरिया थाना क्षेत्र के राजबाड़ा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट कांड में एक युवक जख्मी हो गया. राजबाड़ा गांव निवासी मंटु शर्मा के जख्मी पुत्र गोलू शर्मा को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. घटना के संबंध में एक पक्ष से जख्मी गोलू शर्मा व दूसरे पक्ष से विनोद शर्मा ने लिखित आवेदन दी है. जख्मी गोलू शर्मा ने गांव के ही विनोद शर्मा व उसके दो पुत्रों लट्टू शर्मा व सिट्टू शर्मा पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष से विनोद शर्मा ने गांव के ही गोलू शर्मा व अन्य के विरूद्ध आवेदन दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

जमीन विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

बेलहर. थाना क्षेत्र के ललमटिया गांव की साबुजा देवी पति मिशू यादव ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही सुमित यादव, फूलचंद यादव, आशीष यादव एवं विनोद यादव के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि मेरे पति एवं पुत्र घर से बाहर थे तभी युक्त व्यक्ति मेरे जमीन पर ईंट से दीवार दे रहा था. जब मना किया तो मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य में कराया गया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष के द्वारा दी गयी.

शराबी पति ने महिला को मारपीट कर फोड़ा सिर

कटोरिया. आनंदपुर थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार निवासी महिला को उसके ही शराबी पति ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया. मारपीट में जख्मी बिरमा देवी का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ. घटना के संबंध में जख्मी महिला बिरमा देवी ने अपने पति कामेश्वर यादव ग्राम भैरोगंज के विरूद्ध लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी है. जिसमें उसने बताया है कि पति हमेशा शराब पीकर गाली-गलौज व मारपीट करते रहता है. घर में खर्च के नाम पर पैसे मांगने पर बेरहमी से मारपीट करने लगता है. रात्रि में भी बच्चों के सामने ही कुल्हाड़ी से मारपीट कर सिर फोड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन