राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी के नीचे से धुंआ निकलने से अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 2424 की बी 6 बोगी के नीचे शुक्रवार को धुंआ निकलने से ट्रेन कुछ देर के लिए किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रुकी रही.

विज्ञापन

किशनगंज. डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 2424 की बी 6 बोगी के नीचे शुक्रवार को धुंआ निकलने से ट्रेन कुछ देर के लिए किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रुकी रही. हालांकि सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरों व रेलवे के अधिकारियों के पहुंचने पर स्थिति सामान्य हुई. इसके बाद ट्रेन के यात्रियों ने भी राहत की सांस ली और ट्रेन को गंतव्य स्थल के लिए रवाना किया गया. बताया जाता है की नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को 12 बजे के करीब किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंची. ट्रेन जैसे ही किशनगंज रेलवे स्टेशन में पहुंची ट्रेन की बोगी के ब्रेक व्हील से अचानक धुआं निकलने लगा.इस दौरान ट्रेन करीब 18 मिनट तक रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 1 में रुकी रही. घटना का कारण तकनीकी खराबी बताया जाता है. धुंआ बोगी के निचले हिस्से से उठी थी. धुंआ निकलने के कारण पहले तो यात्री कुछ देर के लिए सहम गए. बाद में जब यात्रियों को पूरी घटना की जानकारी मिली तब यात्रियों ने भी राहत की सांस ली. सूचना मिलते ही किशनगंज रेलवे स्टेशन के एसएम दीपक कुमार व रेलवे के इंजीनियर मौके पर पहुंचे. आरपीएफ निरीक्षक एचके शर्मा भी मौके पर पहुंचे. रेलवे के इंजीनियरों द्वारा तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना हो गई. वही उक्त समय में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर रुके रहने के कारण, उस समय एक एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव दूसरी लाइन में करवाया गया. एसएम दीपक कुमार ने बताया कि कोच में ब्रेक बैंडिंग हुआ था जिसे तुरंत ही दुरुस्त कर लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन