सेंट्रल स्कूल के छात्रों को आग से बचाव की अग्निशमन अधिकारी ने दी जानकारी

बीएसएफ सेक्टर हेटक्वार्टपर परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में आग लगने की घटना से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग के द्वारा बच्चों को जागरूक किया गया.
किशनगंज. बीएसएफ सेक्टर हेटक्वार्टपर परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में आग लगने की घटना से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग के द्वारा बच्चों को जागरूक किया गया. अनुमंडल अग्निक पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें सबसे पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगे उपकरण, अग्निक उपकरण का भौतिक सत्यापन किया गया. इसके बाद स्कूल के बच्चों व शिक्षकों को आग से बचाव की जानकारी दी गई. अनुमंडल अग्निक पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि अलग- अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. यह भी बताया गया कि अगर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाती है. तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है. साथ ही अन्य जानकारियां दी गई. यह भी बताया गया कि अगर अगलगी की घटना हो जाये तो तत्काल क्या करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




