युवकों पर सदर थाना में मामला दर्ज
शहर में यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिस कर्मियों से रविवार की शाम को दो युवकों के द्वारा दुर्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है.
किशनगंज. शहर में यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिस कर्मियों से रविवार की शाम को दो युवकों के द्वारा दुर्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है. मामले में दो युवकों के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. इसमें तीन पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें भी आईं थीं, यातायात लंबे समय तक प्रभावित रहा. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार यातायात थाना किशनगंज में तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र कुमार गौतम रविवार को शाम 7 बजे के आसपास देव घाट पुल के पास जाम छुड़वा रहे थे. इस दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग वहां आए. पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने बाइक बीच सड़क पर खड़ी कर जाम और बढ़ा दिया. इस बीच दोनों युवक पुलिसकर्मी से उलझ गए. दो और पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने समझाने की कोशिश की, लेकिन युवकों ने उनके साथ भी बदसलूकी की और पुलिस कर्मी से उलझने लगे. मौके से दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया. पकड़े गये युवक नौसाद अंसारी व बुलंद अंसारी सिटी तेघरिया के रहने वाले हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए