सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा की निर्णायक शुरुआत
Updated at : 28 Feb 2026 6:17 PM (IST)
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा की निर्णायक शुरुआत
विज्ञापन
पीएम मोदी ने किया राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
राज्यस्तर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम को किया लांच, जिला स्तर पर अभियान की हुई शुरुआत
किशनगंज. हर माता-पिता की यह स्वाभाविक चिंता होती है कि उनकी बेटी एक स्वस्थ, सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन जी सके. लेकिन सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी महिलाओं को उनके सबसे सक्रिय और जिम्मेदार आयु वर्ग में प्रभावित कर न केवल जीवन, बल्कि पूरे परिवार की सामाजिक व आर्थिक संरचना को भी प्रभावित करती है.
सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण है, जिसे समय रहते टीकाकरण के माध्यम से रोका जा सकता है. इसी आवश्यकता व महत्व को समझते हुए आज देशभर में एचपीवी गार्डासिल टीकाकरण अभियान की ऐतिहासिक शुरुआत की गयी है, जो बेटियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है.प्रधानमंत्री के हाथों राष्ट्रव्यापी शुभारंभ, सभी जिले ऑनलाइन जुड़े
राज्यस्तरीय एचपीवी गार्डासिल टीकाकरण कार्यक्रम का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ पीएम मोदी ने किया. कार्यक्रम में देश के सभी राज्य एवं जिले ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े. इस अवसर पर सदर अस्पताल अधीक्षक डॉ अनवर हुसैन, जिला वेक्टर बॉर्न डिजीज़ पदाधिकारी डॉ मंजर आलम, एपिडेमियोलॉजिस्ट, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ मुनाजिम, एसएमसी यूनिसेफ, वीसीसीएम, अस्पताल प्रबंधक, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, एफएम-डब्ल्यूएचओ, प्रतिरक्षण कार्यालय के डीईओ सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं टीकाकर्मी भी ऑनलाइन लांच कार्यक्रम से जुड़े, जिसके पश्चात जिले में औपचारिक रूप से एचपीवी गार्डासिल टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी.पांच किशोरियों को टीका लगाकर किया शुभारंभ
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार ने कहा कि जिले में अभियान की शुरुआत के अवसर पर नवोदय विद्यालय की तीन छात्राओं सहित कुल पांच किशोरियों को गार्डासिल एचपीवी वैक्सीन लगवाकर अभियान की शुरुआत की. यह पहल प्रतीकात्मक रूप से अभियान के शुभारंभ का संदेश लेकर आयी व अभिभावकों में विश्वास का संचार किया.तीन माह तक सभी अस्पतालों में निःशुल्क मिलेगा टीका
उद्घाटन समारोह में सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने कहा कि गार्डासिल एचपीवी का टीका 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी व 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को दी जायेगी. यह सिंगल डोज वैक्सीन है, जो सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करती है. तीन माह तक यह वैक्सीन जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क उपलब्ध रहेगी.महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर
सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने कहा कि एचपीवी गार्डासिल टीकाकरण अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है. यह टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बेटियों को समय रहते सुरक्षा प्रदान करता है. जिले में इसे सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. मैं सभी अभिभावकों से अपील करता हूँ कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण अवश्य कराएं.सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन की दिशा में ठोस कदम
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार ने बताया कि गार्डासिल एचपीवी वैक्सीन एक सुरक्षित व प्रभावी टीका है, जो सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारणों से सुरक्षा प्रदान करता है. यह अभियान पूरी तरह स्वैच्छिक है. अभिभावकों की सहमति के बाद ही टीकाकरण किया जा रहा है. अगले तीन महीनों तक जिले में प्रतिदिन टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि कोई भी पात्र किशोरी वंचित न रहे.स्वस्थ बेटियां ही सशक्त समाज की आधारशिला
जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण अभियान केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों के सुरक्षित भविष्य में किया गया निवेश है. इससे न केवल जीवन की रक्षा होगी, बल्कि परिवारों को भविष्य में होने वाले आर्थिक और सामाजिक संकट से भी बचाया जा सकेगा. जिला प्रशासन इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




