शहर में दो महिलाओं से बाइक सवार अपराधियों ने की चेन की छिनतई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहर के अलग- अलग दो जगहों पर महिला के गले से चेन छिनतई का मामला सामने आया है. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत घटी घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

किशनगंज.शहर के अलग- अलग दो जगहों पर महिला के गले से चेन छिनतई का मामला सामने आया है. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत घटी घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है. पहली घटना शहर के मिलनपल्ली में घटी जहां बाईक सवार बदमाशों ने महिला पुष्पा झा के गले का चेन छीन लिया. पुष्पा झा अपने घर की जरूरत की सब्जी खरीद कर ई-रिक्शा पर बैठ कर डे मार्केट से अपने निवास मिलनपल्ली जा रही थी. इसी बीच उनके घर के सामने बाइक सवार बदमाश उनके गले से सोने का चेन छीन कर फरार हो गए. वहीं दूसरी घटना सुभाष पल्ली चौक के पास घटी जहां पीड़ित महिला मधुमिता देवी बस पकड़ने के लिए खड़ी थी. तभी बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और जैसे ही महिला पीछे मुड़ी बदमाशों ने महिला के गले से चेन छीन लिया और बाइक पर तेजी से फरार हो गये. दो अपराधियों में से एक ने हेलमेट पहन रखा था. दोनों घटना की सूचना मिलने पर सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गये. पुलिस टीम लगातार बदमाशों की पहचान के लिएआसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन