शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल,हर दिन लग रहा है जाम

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल है.वाहन चालक हर दिन ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं और पूरा शहर जाम से त्रस्त हो जाता है.
किशनगंज. शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल है.वाहन चालक हर दिन ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं और पूरा शहर जाम से त्रस्त हो जाता है.सड़क जाम अब रोजमर्रा की बात हो गयी है.शहर में अब भी वाहनों की रफ्तार पर कोई अंकुश नहीं है,पकड़े जाने पर वाहन चालक जुर्माना भरते हैं. फिर दोबारा वही गलती करते हैं.
सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की उड़ती है धज्जियां
बड़े वाहन कैसे नियम तोड़ते हैं. तो इसका सिलसिला सुबह से ही शुरू हो जाता है.वाहन चालक भी शार्ट रास्ता अपनाने के लिए बड़े वाहन, ट्रक मालवाहक को भीड़ भाड़ वाले सड़कों पर लेकर ही चलते हैं जिससे शहर में हर दिन जाम की स्थिति बन रही है.सोमवार दोपहर को शहर के महावीर मार्ग में भीषण जाम की स्थिति बनी रही और राहगीर लगातार परेशान होते दिखे.शहर में बेतरतीब तरीके से सड़कों पर वाहन खड़े किए जाते हैं जो जाम की समस्या का सबसे बडा कारण है.सोमवार को जाम से त्रस्त रहा शहर
सड़क पर निकले लोग आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रहे थे भीड़ से बचने के लिए महिलाएं दुकानों की ओट लेकर खड़ी थीं. जो हिम्मत जुटा सकीं वे किसी तरह गैप तलाश कर आगे बढ़ीं.जाम का हाल यह रहा कि लोग काफी देर तक फंसे रहे सोमवार को यह स्थिति शहर के प्रमुख इलाकों के चौक चौराहों का था. जाम देखकर कई लोग बाजार जाने की हिम्मत नही जुटा पा रहे थे. हर दिन की तरह सोमवार को शहर की गति सड़कों पर ठहरी हुई थी. हर सड़क पर जाम से निकलने को लोगों ने जमकर संघर्ष किया.और तो और खरीदारी करने वालों को जाम ने खूब परेशान किया. इन सबके बावजूद जाम पर नियंत्रण को प्रशासनिक तंत्र सक्रिय नहीं दिखा.कैलटेक्स चौक 12 बजे दोपहर
रेलवे लाइन,हाईवे एक साथ होने के कारण यहां प्रत्येक आधा घंटा में लगता है जाम,रेल फाटक बंद होने के कारण ये समस्या अनंत काल से यहां हैं. दिन भर लोग रहतें है परेशानदोपहर 12:30 बजे फल चौक
शहर के बीचों-बीच मुख्य बाजार के नेमचंद रोड,सौदागर पट्टी रोड,धर्मशाला रोड और मोतीबाग रोड को आपस मे जोड़ने वाले फल चौक की हालत ऐसी थी कि लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहे.दोपहर 01 बजे चूरीपट्टी
जाम ने यहां भी लोगों को परेशान किया,रमजान पूल से लेकर पश्चिम पाली तक रोड जाम से बेहाल रहे.काफी जद्दोजहद के बाद किसी तरह वाहन रेंग रहा था.गांधी चौक
सुबह 11 बजेशहर के हृदय स्थली गांधी चौक की हालत अन्य दिनों की तरह हॉस्पिटल रोड,महावीर मार्ग और काग़ज़िया पट्टी के तरफ से आने वाले वाहनों ने फिर जैसे रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. ये तो बस बानगी भर है हर दिन शहर की हालत ट्रैफिक को लेकर बदहाल है.शहर हर दिन हाफतें हुए दिखता है. सड़कों पर हर जगह वाहन की पार्किंग शहर में हर दिन बड़े वाहनों का प्रवेश,लगातार बढ़ते दोपहिया,चारपहिया वाहन और टोटो रिक्शा ने शहर को ठीक से सांस भी नही लेने दे रहा है.लिहाजा शहर में प्रदूषण और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




