विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया, दिघलबैंक में आयोजन

विज्ञापन

दिघलबैंक. प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया, दिघलबैंक में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को भूकंप से होने वाले खतरों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गयी. शनिवार को आयोजित इस विशेष सत्र में फोकल शिक्षक, बाल प्रेरक, बाल सुरक्षा मंत्री तथा विद्यालय के शिक्षकों-शिक्षिकाओं ने बच्चों को भूकंप के दौरान सुरक्षित रहने के तरीके समझाये. इस दौरान विद्यालय में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने आपदा के समय सुरक्षित स्थान पर जाने, सिर ढकने और अनुशासन बनाए रखने का अभ्यास किया. इसके साथ ही गीत और कविता के माध्यम से भी बच्चों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक सह फोकल शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के अभ्यास से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आपात स्थिति में सही निर्णय ले पाते हैं. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे शिक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद, उमेश प्रसाद सिंह, उमा कुमारी, चम्पा साह, शुभजीत सिन्हा तथा मोहम्मद गुलाम हैदर, विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन