अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को आठ मार्च को होगी असमीता लीग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को मेरा युवा भारत खगड़ा स्टेडियम में असमीता लीग का आयोजन करेगा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, किशनगंज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को मेरा युवा भारत खगड़ा स्टेडियम में असमीता लीग का आयोजन करेगा. यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें मुख्य रूप से 100 मीटर, 200 मीटर तथा 400 मीटर दौड़ शामिल होंगी. प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्गों में आयोजित की जाएंगी. प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे. इसके अतिरिक्त महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मनोरंजक खेल गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी. इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, युवा संगठनों तथा माय भारत के स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए खेल विशेषज्ञों, तकनीकी अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों की टीम भी तैनात रहेगी. जिला युवा अधिकारी, माय भारत, किशनगंज ने जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संस्थानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस आयोजन को सफल बनाएं.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन