किशनगंज की खबर...जिप अध्यक्ष के आवास के बाहर संदिग्ध बाइक सवार के मामले में दिया आवेदन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Dec 2024 8:55 PM
जिला परिषद अध्यक्ष रुकैया बेगम के नेतृत्व में जिला पार्षदों ने डीएम विशाल राज से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की.
किशनगंज. जिला परिषद अध्यक्ष रुकैया बेगम के नेतृत्व में जिला पार्षदों ने डीएम विशाल राज से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की. बीते शनिवार की रात जिला परिषद अध्यक्ष के आवास के सामने घटी घटना को लेकर सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष रुकैया बेगम, पूर्व जिला पार्षद सह जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि फैयाज आलम, जिप उपाध्यक्ष अशरफुल व अन्य जिला पार्षद डीएम कार्यालय पहुंचे और इस संबंध में एक आवेदन दिया. मामले को लेकर जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि फैयाज आलम ने बताया कि मामले को लेकर डीएम, एसपी व सदर थाना में आवेदन दिया गया है और पर्याप्त सुरक्षा की मांग की गयी है. उन्होंने बताया कि जिला परिषद अध्यक्ष ने सदर थाने में एक आवेदन भी दिया है. आवेदन में कहा गया है कि जिला परिषद अध्यक्ष के आवास के ठीक बगल में दो बाइक सवार व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे. तभी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष फैयाज आलम किसी कार्यक्रम से अपने आवास आ रहे थे. पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष जैसे ही जिला परिषद अध्यक्ष के आवास के गेट पर पहुंचे उनकी नजर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों पर पड़ी. दोनों संदिग्ध तब तक वहां से बाइक से तेजी से फरार हो गए. तभी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष फैयाज आलम ने अपने वाहन से दोनों संदिग्धों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया. दोनों संदिग्ध कानकी की तरफ फरार हो गए. दोनों संदिग्धों का चेहरा ढका हुआ लग रहा था. एक व्यक्त्ति बाईक चालू कर बाईक पर ही बैठा था. जबकि दूसरा व्यक्ति डाक बंगला के आंगन की तरफ ताक-झांक कर रहा था. जिप प्रतिनिधि फैयाज आलम ने बताया कि डीएम ने सुरक्षा मुहैया कराने के साथ साथ ठोस कार्रवाही का आश्वासन दिया है. डीएम से जिप अध्यक्ष रुकैया बेगम, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि फैयाज आलम, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशरफुल, जिला पार्षद सैयरा बेगम, जिला पार्षद शाहजहाँ बेगम, जिला पार्षद अंजुम आरा, जिला पार्षद खुशो देवी, जिला पार्षद भीम कर्मकार, जिला पार्षद निरंजन राय, जिला पार्षद रफीक अंसारी, जिला पार्षद रजिया बेगम, जिप प्रतिनिधि अब्दुल गनी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










