डोंक नदी से अज्ञात शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

डोंक नदी से अज्ञात शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के खजूरबाड़ी गांव से पश्चिम डोंक नदी में गुरुवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के गांव से दर्जनों लोगों की भीड़ नदी किनारे शव को देखने के लिए पहुंची. शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह जब खजूरबाड़ी गांव के किसान अपने खेत की ओर गए तो नदी किनारे एक (40 वर्षीय) व्यक्ति का शव देखा. इसकी सूचना लोगों ने पहाड़कट्टा थाना को दी. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार दलबल के साथ पहुंचे व शव का पंचनामा लिखा. पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव की चान के लिए 72 घंटे तक सदर अस्पताल में रखा जाएगा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन