लोन के नाम पर महिला से एक लाख की ठगी, विरोध करने पर मारपीट
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
लोन के नाम पर महिला से एक लाख की ठगी, विरोध करने पर मारपीट
विज्ञापन
सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज, वार्ड 19 की महिला ने वार्ड 20 निवासी अरशी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
किशनगंज. शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ लोन दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी व मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में वार्ड संख्या 19 स्थित छतन टोला निवासी पीड़िता तहिरुण निशा ने रविवार को सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.विश्वास में लेकर हड़प लिए एक लाख रुपये
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता तहिरुण निशा ने पूर्व में 40 हजार रुपये का ग्रुप लोन लिया था, जिसे उसने समय पर चुकता कर दिया था. इसी का फायदा उठाकर बड़ोघरया (वार्ड संख्या 20) निवासी आरोपित महिला अरशी ने उसे भरोसा दिलाया व एक लाख रुपये का नया ग्रुप लोन दिलवा दिया. अरशी ने पीड़िता से कहा था कि वह लोन की पूरी राशि खुद चुका देगी, इसलिए पैसे उसे दे दिए जाएं. पीड़िता ने विश्वास कर पूरी राशि आरोपित महिला को सौंप दी.किस्त जमा करना किया बंद, मांगने पर की मारपीट
आरोप है कि शुरुआत के तीन महीनों तक तो अरशी ने किस्त की राशि जमा की, लेकिन उसके बाद भुगतान बंद कर दिया. जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपित महिला बहाने बनाकर अपने मायके चली गयी. पीड़िता का कहना है कि उसे कई बार रुपये लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन राशि नहीं मिली.विकलांग पति के साथ गयी थी रुपये मांगने
प्राथमिकी के मुताबिक, छह मार्च को पीड़िता को सूचना मिली कि अरशी अपने ससुराल आयी है. इसके बाद वह अपने विकलांग पति के साथ रुपये मांगने बड़ोघरया पहुंची. वहां रुपये लौटाने के बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की गयी. थक-हारकर पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है.क्या कहते हैं थानाअध्यक्ष
पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. — अभिषेक कुमार रंजन, सदर थानाअध्यक्षआपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन