40 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jul 2024 8:25 PM
किशनगंज रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या एक से आरपीएफ की टीम ने 40 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.
किशनगंज.किशनगंज रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या एक से आरपीएफ की टीम ने 40 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. जब्त मादक पदार्थ ब्राउन जैसा लग रहा है जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा. पकड़ा गया आरोपित युवक विवेक दत्ता बंगाल के एनजेपी का निवासी है. पकड़ा गया आरोपित किशनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में किसी ट्रेन के इंतजार में था. एनजेपी में ही किसी को डिलेवरी दिये जाने की बात कही जा रही है. मामले में रेल पुलिस अनुसंधान कर रही है. मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद परिक्ष्यमान समाहर्ता व सदर सीओ प्रद्युम्न सिंह यादव की मौजूदगी में जब्त मादक पदार्थ को निकलवाया गया. आरपीएफ निरीक्षक एचके राय ने बताया कि एक संदिग्ध युवक प्लेटफार्म में बैठा हुआ था. युवक के संदिग्ध लगने पर आरपीएफ की टीम के द्वारा आरोपित से पूछताछ की गई. इसके बाद जांच की गई तो युवक के पास से मादक पदार्थ बरामद किया गया. जब्त मादक पदार्थ को ले आरोपित के विरुद्ध रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज किए जाने की प्रक्रिया जारी थी. आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि किशनगंज में जब्त मादक पदार्थ की डिलिवरी केलटैक्स चौक से धर्मपुर जाने वाली रोड के पास की गई थी. आरोपित युवक को मादक पदार्थ किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा दिये जाने की बात बतायी जा रही है. जिसे ट्रेन से एनजेपी की ओर ले जाया जा रहा था. पकड़ा गया आरोपित किशनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में किसी ट्रेन के इंतजार में था. मामले में रेल पुलिस अनुसंधान कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










