जलसा में दो गुटों के बीच मारपीट, एक युवक घायल, मामला दर्ज
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
जलसा में दो गुटों के बीच मारपीट, एक युवक घायल, मामला दर्ज
विज्ञापन
जलसा समिति के सचिव समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज, पूर्व में भी इस आयोजन में होती रही हैं हिंसक घटनाएं
पहाड़कट्टा. फकीरबस्ती मन्नापाड़ा गांव में शनिवार रात को आयोजित जलसा में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के दौरान युवक के माथे पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा. घटना के बाद परिजन घायल युवक को तुरंत पोठिया स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया गया. इस संबंध में रविवार को पीड़ित के पिता ने थाना में आवेदन देकर जलसा कमिटी के सचिव पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मौख्तारबस्ती मौलानापाड़ा गांव के मो असलम ने बताया कि उनके पुत्र असगर 28 फरवरी की रात फकीरबस्ती मन्नापाड़ा मजार में आयोजित जलसा सुनने गया था. रात दो बजे के आसपास जलसा स्थल पर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया. उसी दौरान, असगर एक जलेबी की दुकान से जलेबी खरीद रहा था, तभी एक युवक ने पीछे से आकर धारदार हथियार से उसके माथे पर वार कर दिया. इस हमले में असगर गंभीर रूप से घायल हो गया. असगर के घायल होने की सूचना मिलते ही उसके परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे व उसे जलसा कमिटी के सचिव मौलाना मंसूर आलम के पास ले गए. आरोप है कि मौलाना मंसूर आलम ने घटना में शामिल आरोपित युवकों को जलसा से भगा दिया. जब पीड़ित के पिता मो असलम ने इसके विरोध में आवाज उठायी, तो उन पर भी हमला किया गया. इसके अलावा, आरोप है कि उनका मोबाइल व नगदी रुपये भी छीन लिए गए. पीड़ित मो असलम ने दावा किया कि मौलाना मंसूर आलम ने धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की गई तो नतीजे अच्छे नहीं होंगे. इस घटना के संबंध में पोठिया थाना में कांड संख्या 74/26 दर्ज किया गया है. इस मामले में जलसा समिति के सचिव मौलाना मंसूर आलम और एक वॉलेंटियर युवक को आरोपित बनाया गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन