तूफान के बाद आज तक बहाल नहीं हो पायी विद्युत आपूर्ति

Published at :19 May 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
तूफान के बाद आज तक बहाल नहीं हो पायी विद्युत आपूर्ति

बेलवा : गत सोमवार को आये चक्रवाती तूफान व ओलावृष्टि से एक ओर जहां लोगों के फसल को नुकसान हुआ है. वहीं दूसरी ओर किशनगंज के पोरलाबाड़ी, हलदागांव, कालोनी बस्ती , मुसहर बस्ती , कुल्थीबाड़ी,बाबनडूबा, हलदागांव पूरब बस्ती,कुचिबाड़ी सहित कई गांवों में विद्युत आपूर्ति आज तक बहाल नहीं हो पायी है. एक ओर जहां लोग […]

विज्ञापन

बेलवा : गत सोमवार को आये चक्रवाती तूफान व ओलावृष्टि से एक ओर जहां लोगों के फसल को नुकसान हुआ है. वहीं दूसरी ओर किशनगंज के पोरलाबाड़ी, हलदागांव, कालोनी बस्ती , मुसहर बस्ती , कुल्थीबाड़ी,बाबनडूबा, हलदागांव पूरब बस्ती,कुचिबाड़ी सहित कई गांवों में विद्युत आपूर्ति आज तक बहाल नहीं हो पायी है.

एक ओर जहां लोग मौसम की मार झेल रहे है वहीं दूसरी ओर बिजली न मिलने से परेशान हैं. दिनभर लोग गर्मी एवं शाम होते ही अंधेरा से परेशान हो जाते हैं. सबसे ज्यादा परेशानी लोगों के मोबाइल चार्ज नहीं होने से आमजन बेचैन है. चार दिनों से लोगों का संपर्क एक दूसरे से खत्म हो गया है. ग्रामीण रितेश, मंटू, मुजम्मिल, जमशेद, समसुद्दीन का कहना है है कि ज्यादातर गांव में बिजली सुधार हो चुका है पर पता नहीं हमें बिजली कब तक मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन