एसडीओ के प्रयास से बची ट्रक चालक की जान

किशनगंज : जाको राखे साईयां मार सके न कोई यह कहावत तब चरितार्थ होते दिखा जब दुर्घटना में बुरी तरह से फंसे ट्रक के चालक विजय सिंह को दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया़ फरिंगोला चेक पोस्ट के समीप खड़े ट्रक के पीछे डब्लूबी37बी 8377 के चालक विजय सिंह ने […]
किशनगंज : जाको राखे साईयां मार सके न कोई यह कहावत तब चरितार्थ होते दिखा जब दुर्घटना में बुरी तरह से फंसे ट्रक के चालक विजय सिंह को दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया़ फरिंगोला चेक पोस्ट के समीप खड़े ट्रक के पीछे डब्लूबी37बी 8377 के चालक विजय सिंह ने जोरदार टक्कर मार दिया था़ सोमवार शाम हुई इस दुर्घटना के बाद पहले स्थानीय लोगों ने चालक को निकालने का प्रयास किया परंतु पेट से नीचे बुरी तरह फंसे चालक को नहीं निकाल सके़
सूचना मिलते ही एसडीओ मो शफीक मौके पर पहुंचे उसके बाद चालक को निकालने की जद्दोजहद शुरू हो गयी. दर्द से कराह रहा चालक हाथ जोड़ कर सभी से जल्दी निकालने की मिन्नत कर रहा था़ दो घंटे के अथक प्रयास के बाद चालक को निकाला जा सका़ मौके पर पहले से मौजूद एंबूलेंस से सीधे उसे एमजीएम मेडिकल कॉलेज लाया गया़ पेट के नीचे वह बुरी तरह से घायल था़ खून भी काफी बह चुका था़ चालक की गंभीर अवस्था को देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर ऑक्सीजन लगा कर बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया़ प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी में चिकित्सकों के अथक प्रयास से चालक का जान बचा लगी गयी है और वह पूरी तरह सुरक्षित है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




