खेमका को तेजस्वी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं: मंचन केशरी

फारबिसगंज : पूर्णिया विधायक विजय खेमका पर खनन पदाधिकारी के धमकाने के आरोप को फारबिसगंज विधायक ने बेबुनियाद व मनगढ़ंत बताया है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा विजय खेमका के विरुद्ध दिये गये बयान पर विधायक विद्यासागर केशरी ने कहा कि श्री खेमका को अपने व्यवहार व आचरण के लिए तेजस्वी यादव के सर्टिफिकेट की जरूरत […]
फारबिसगंज : पूर्णिया विधायक विजय खेमका पर खनन पदाधिकारी के धमकाने के आरोप को फारबिसगंज विधायक ने बेबुनियाद व मनगढ़ंत बताया है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा विजय खेमका के विरुद्ध दिये गये बयान पर विधायक विद्यासागर केशरी ने कहा कि श्री खेमका को अपने व्यवहार व आचरण के लिए तेजस्वी यादव के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. यह प्रमाण पत्र उन्हें वहां की जनता दे चुकी है.
पूर्णिया के पीड़ित व्यवसायी खनन पदाधिकारी से तंग आकर जनप्रतिनिधि के पास गये थे और खनन पदाधिकारी की शिकायत की थी. खेमका पर लगे आरोप से जनता सहित व्यापारी भी है हतप्रभ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




