नहीं है पुल व सड़क, चचरी पुल से करते हैं अावागमन चुनावी मुद्दा

छत्तरगाछ : पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत के दर्जनों गांव के लोग आज भी आदम युग में जी रहे हैं. सड़क व पुल के अभाव में बांस के बने चचरी पुल के सहारे आने-जाने की मजबूरी है. आमबाड़ी डोंक नदी घाट पर पुल निर्माण कार्य विधान सभा चुनाव में चुनावी मुद्दा बनेगा. इस बार उन्हीं […]
छत्तरगाछ : पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत के दर्जनों गांव के लोग आज भी आदम युग में जी रहे हैं. सड़क व पुल के अभाव में बांस के बने चचरी पुल के सहारे आने-जाने की मजबूरी है.
आमबाड़ी डोंक नदी घाट पर पुल निर्माण कार्य विधान सभा चुनाव में चुनावी मुद्दा बनेगा. इस बार उन्हीं को वोट मिलेगा जो बनायेगा आमबाड़ी डोंक नदी घाट पर पुल. प्रखंड क्षेत्र स्थित बुधरा पंचायत के आमबाड़ी डोंक नदी घाट पर पुल निर्माण कार्य करने की मांग स्थानीय लोगों द्वारा कई दशक से किया जा रहा है.
परंतु नेता बदले सरकार बदली मगर नहीं हो सका, तो ग्रामीणों की समस्याओं का निबटारा. आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के लगभग पचास हजार लोगों को डोंक नदी के पश्चिमी छोर परबसे लोगों को प्रखंड मुख्यालय से तो डोंक नदी पूरब छोर पर अवस्थित पंचायत के लोगों को ऐतिहासिक हाट छत्तरगाछ से जोड़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










