तस्करी के मवेशी सहित चार गिरफ्तार

Published at :16 Jul 2013 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
तस्करी के मवेशी सहित चार गिरफ्तार

बहादुरगंज : पुलिस गश्ती के क्रम में बहादुरगंज पुलिस ने रविवार को एलआरपी चौक के समीप तस्करी की नियत से मिनी ट्रक में लोड कर ले जा रहे 10-11 मवेशी को वाहन सहित जब्त किया है. मौके पर खुद एएसपी सह बहादुरगंज थानाध्यक्ष हरि किशोर राय के नेतृत्व में पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर मालिक […]

विज्ञापन

बहादुरगंज : पुलिस गश्ती के क्रम में बहादुरगंज पुलिस ने रविवार को एलआरपी चौक के समीप तस्करी की नियत से मिनी ट्रक में लोड कर ले जा रहे 10-11 मवेशी को वाहन सहित जब्त किया है.

मौके पर खुद एएसपी सह बहादुरगंज थानाध्यक्ष हरि किशोर राय के नेतृत्व में पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर मालिक व धंधे में शामिल दो व्यापारी को भी धर दबोचा. ट्रक लोहागाड़ा हाट की ओर जा रहा था. एएसपी हरि किशोर राय ने बताया कि मामले में संलिप्त लोगों के पास से मवेशी के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं मिला.

इस मामले में केस संख्या 96/13 में चोरी तस्करी व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत ट्रक में सवार सभी चारों लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में किशनगंज भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन