रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात युवती का शव

Updated:
विज्ञापन

पोठिया : किशनगंज-एनजेपी मुख्य रेलखंड पर अलुवाबाड़ी रेलवे स्टेशन के पिलर संख्या 54 एवं 55 के बीच एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की अहले सुबह फकीरबस्ती गांव के कुछ दूरी पर अवस्थित रेलवे ट्रैक के नीचे एक युवती का शव देखा गया. शव […]

विज्ञापन

पोठिया : किशनगंज-एनजेपी मुख्य रेलखंड पर अलुवाबाड़ी रेलवे स्टेशन के पिलर संख्या 54 एवं 55 के बीच एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की अहले सुबह फकीरबस्ती गांव के कुछ दूरी पर अवस्थित रेलवे ट्रैक के नीचे एक युवती का शव देखा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
शव मिलने की खबर अगल-बगल के इलाके में जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी. लोगों का हुजूम घटना स्थल पर भारी संख्या में इकट्ठा हो गया. लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी. वही स्थानीय लोगों द्वारा शव मिलने की सूचना पोठिया थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही पुअनि संकु टुडु दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे एवं शव की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
पुलिस ने शव के नजदीक से एक लोहे का रड, ईयरफोन, शराब की खाली बोतल एवं मोबाइल का कवर भी बरामद किया है. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने के बाद उसकी हत्या कर शव को सुनसान जगह पाकर ठिकाने लगा दिया. बहरहाल सच शव की शिनाख्त एवं पोस्टमार्टम के बाद ही मामला आ सकेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन