समीक्षा बैठक में कोचाधामन विधायक ने सीएम के समक्ष रखीं कई महत्वपूर्ण मांगें

Updated:
विज्ञापन

किशनगंज : पूर्णिया समाहरणालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जल जीवन हरयाली यात्रा अंतर्गत समीक्षा बैठक में विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने विभिन्न मुद्दों को उठाया. आलम ने एसएच 99 सड़क जो एनएच 31 बैसी से प्रारंभ होकर अमौर, बैसा, कोचाधामन, बहादुरगंज होते हुए नेपाल सीमा तक जाती है. 77 किलोमीटर सड़क का […]

विज्ञापन

किशनगंज : पूर्णिया समाहरणालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जल जीवन हरयाली यात्रा अंतर्गत समीक्षा बैठक में विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने विभिन्न मुद्दों को उठाया. आलम ने एसएच 99 सड़क जो एनएच 31 बैसी से प्रारंभ होकर अमौर, बैसा, कोचाधामन, बहादुरगंज होते हुए नेपाल सीमा तक जाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन
77 किलोमीटर सड़क का निर्माण बीएसआरडीसी से होना है. सड़क का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किये जाने की मांग विधायक ने रखी. विभागीय जानकारी दी गयी कि डीपीआर स्वीकृति प्रक्रिया में है तदुपरांत टेंडर के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा.
आलम ने कहा कि किशनगंज-बहादुरगंज पथ पर महानंदा नदी पर बना पुल काफी पुराना व जर्जर हो गया है. इसके समानांतर दूसरे पुल का निर्माण जल्द प्रारंभ किया जाये. इस मामले में उन्हें जानकारी दी गयी पुल का डीपीआर स्वीकृति प्रोसेस में है.
विधायक ने कोचाधामन प्रखंड में मौजाबाड़ी से डेरामारी महानंदा नदी के किनारे तटबंध एवं असुरा से लाएतोर कनकई नदी के किनारे तटबंध निर्माण को स्वीकृति किया जाये. साथ ही बाढ़ 2020 पूर्व कटाव निरोधी कार्य जो टीएसी से अनुमोदित है. बगलबाड़ी – बैरबन्ना, पाटकोई कला, पोरलाबाड़ी-बलियाडांगा, मजकुडी, टुपामारी की जल्द स्वीकृत कराकर कार्य प्रारंभ किया जाये.
ग्रामीण कार्य विभाग की बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का डीपीआर जल्द स्वीकृत कराकर कार्य प्रारंभ किया जाये. साथ ही नदी कटाव से क्षतिग्रस्त सड़कों को फिर से रिस्टोर किया जाये. इसके अलावे विधायक आलम ने कई महत्वपूर्ण मांगे रखी जिनमें सुरजापुरी मुस्लिम बिरादरी को अत्यंत पिछड़ी जाति में शामिल किया जाये, कमलपुर एवं बलिया में नये पावर सब स्टेशन का निर्माण कराया जाये, कोचाधामन प्रखण्ड के बड़ीजान में जहां सूर्य भगवान की प्राचीन एवं बेश कीमती मूर्तियां बरामद हुई है को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने, किशनगंज जिले में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए जिले में विशेष पैकेज के साथ डॉक्टरों की बहाली करने, किशनगंज प्रखंड के पिछला पंचायत में बरारो कब्रिस्तान घेराबंदी कार्य जल्द प्रारंभ करने, किशनगंज जिलांतर्गत बहादुरगंज एवं ठाकुरगंज को अनुमंडल बनाने की मांग शामिल है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन