सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन चुस्त, सौंदर्यीकरण व सुरक्षा पर ध्यान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
टेढ़ागाछ : टेढ़ागाछ प्रखंड स्थित डाकपोखर पंचायत के बेणुगढ़ का ऐतिहासिक टीला में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बेणुगढ़ के मैदान में हेलीपेड बनाया जा रहा है. इस बाबत लगातार जिला के वरीय पदाधिकारी बेणुगढ़ टीला में चल रहे सौंदर्यीकरण का जायजा ले रहें हैं. बाबा […]
विज्ञापन
टेढ़ागाछ : टेढ़ागाछ प्रखंड स्थित डाकपोखर पंचायत के बेणुगढ़ का ऐतिहासिक टीला में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बेणुगढ़ के मैदान में हेलीपेड बनाया जा रहा है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस बाबत लगातार जिला के वरीय पदाधिकारी बेणुगढ़ टीला में चल रहे सौंदर्यीकरण का जायजा ले रहें हैं. बाबा बेणु महाराज मंदिर,मंदिर परिसर व तालाब के चारों तरफ हरियाली एवं रोशनी से सजा दी गयी है. इस क्रम में बुधवार को डीएम हिमांशु शर्मा,डीडीसी यशपाल मीणा,एसडीओ शहनवाज़ नियाजी ने बेणुगढ़ पहुंचकर बेणुगढ़ टीला के भीतर राजा बेणु महाराज मंदिर परिसर स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने स्थानीय
गणमान्य लोगों एवं स्थानीय प्रशासन के लोगों के साथ मिल कर कार्य की समीक्षा की.इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया.
उन्होंने तालाब का सौंदर्यीकरण का काम जल्द ही पूरा करने का निर्देश दिया .वहीं स्थानीय ग्रामीण व बुद्धिजीवि वर्ग के लोगों ने बताया कि प्रशासन के द्वारा सौंदर्यीकरण से बेणुगढ़ की टीला आकर्षण का केंद्र बन रहा है. इस मौके पर एसडीएम शाहनवाज नियाजी,बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित,पीओ अबू नसर फैजी,थाना अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव,आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन