हटिया के बीचोंबीच विद्युत हाईटेंशन तार गुजरने से लोग संशकित
Updated at : 24 Sep 2019 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

दिघलबैंक: लोहागाड़ा पंचायत के तालगाछ हटिया के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन ग्यारह हजार वोल्ट का बड़ी घटना को आमंत्रण दे रही है़ हालांकि इस झुलते जर्जर नंगा तार से कई वर्ष पूर्व एक घटना घट चुकी है़ जिसमें एक किसान मो अमजद अली की मौत हो गयी थी तथा उसका लड़का रफीक आलम […]
विज्ञापन
दिघलबैंक: लोहागाड़ा पंचायत के तालगाछ हटिया के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन ग्यारह हजार वोल्ट का बड़ी घटना को आमंत्रण दे रही है़ हालांकि इस झुलते जर्जर नंगा तार से कई वर्ष पूर्व एक घटना घट चुकी है़ जिसमें एक किसान मो अमजद अली की मौत हो गयी थी तथा उसका लड़का रफीक आलम पूरी तरह जल गया था़
घटना के संबंध में स्थानीय लोग पूर्व सरपंच विपीन मोहन यादव, विनोद मोहन यादव, पूर्व मुखिया शंकर आनंद बताते है कि आये दिन कोई न कोई घटना होती रहती है. हटिया के दिन हो या फिर दुर्गापूजा के दौरान झुलते हुए हाई टेंशन तार दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है. एक दशक से भी ज्यादा बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग ने कोई सीख नहीं ली न तो तार ही बदला और ना ही उसे ऊपर उठाया गया़
अभी हालात यह है कि अगर लोग अपने सर पर कोई ऊंचा सामान लेकर जाये तो इस तार के चपेट में आ सकते है़ हरिमोहन यादव के दरवाजे पर यह तार पूरी तरह झुक गया है और तार भी काफी जर्जर हो चुका है़ यहां के लोग अपना सर बचा कर वहां से आते जाते है़ बीस साल पहले पड़े पोल अब पूरी तरह से झुक गये है़ जिस कारण तार भी अब जमीन को छूने लगा़
ऐसे में लोगों की परेशानी आम बात है़ कई बार तो ऐसा हुआ कि तार टूट कर गिर गया मगर बिजली मिस्त्री उसे ऊपर करने के बजाय सीधे जोड़ कर चले गये़ जिस कारण समस्या जस की तस है़ स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि मांग की है कि इस तरह ग्यारह हजार की तार को बदला जाये साथ ही इसको दूसरे तरफ से निकाला जाये़ ताकि हटिया बाजार के सैकड़ों लोग अपने को सुरक्षित महसूस करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




