एसएच 99 के निर्माण की मांग को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे लोग

Updated at : 27 Aug 2019 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
एसएच 99 के निर्माण की मांग को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे लोग

दिघलबैंक : सोमवार को प्रखंड मुख्यालय सड़क ब्लॉक चौक के समीप नागरिक एकता मंच के बैनर तले दर्जनों अनशनकारियों ने काला बिल्ला लगा कर दिघलबैंक-बहादुरगंज जर्जर मुख्य सड़क एसएच 99 का निर्माण करने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गये. भूख हड़ताल पर बैठने से पहले सभी अनशनकारियों ने बीडीओ पूरन […]

विज्ञापन

दिघलबैंक : सोमवार को प्रखंड मुख्यालय सड़क ब्लॉक चौक के समीप नागरिक एकता मंच के बैनर तले दर्जनों अनशनकारियों ने काला बिल्ला लगा कर दिघलबैंक-बहादुरगंज जर्जर मुख्य सड़क एसएच 99 का निर्माण करने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गये.

भूख हड़ताल पर बैठने से पहले सभी अनशनकारियों ने बीडीओ पूरन साह एवं प्रखंड प्रमुख पूनम देवी को ज्ञापन सौंपा. नागरिक एकता मंच के मुख्य सदस्य गणेश सिंह राजपूत ने बताया कि दिघलबैंक से बायसी तक स्टेट हाईवे 99 सड़क निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लोकसभा चुनाव के समय पौआखाली में किया था.
परंतु इतने दिन बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण का कोई कार्य प्रारंभ नहीं किया गया. दिघलबैंक से बहादुरगंज जाने वाली एकमात्र सड़क वह भी पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है. सड़क के बीचों बीच कई जगह पर दो से तीन फीट गहरा गड्ढा बन गया है.
जिस पर दुर्घटनाएं भी होती रहती है. आये दिन लोग सड़क पर गिर कर चोटिल होते हैं. तो कई लोग इस दुर्घटना में अपनी प्राण भी गवा बैठे है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह सड़क बहुत महत्वपूर्ण है. जिला मुख्यालय एवं बहादुरगंज होते हुए यह सड़क दिघलबैंक नेपाल के बॉर्डर तक जाती है.
सीमा पर तैनात एसएसबी हो या आम आदमी सभी को इसी जर्जर सड़क से आना जाना पड़ता हैं. सड़क की कम चौराई होने के कारण अक्सर यह सड़क जाम रहता है. भूख हड़ताल पर बैठे नशनकारियों का मांग है कि जब तक दिघलबैंक से इस सड़क का कार्य शुरू नहीं किया जाता.
तब तक यह भूख हड़ताल जारी रहेगा. उन्होंने यह भी कहा की इस अनशन के दौरान अगर किसी भी अनशनकारी को कोई भी शारीरिक परेशानी होती है, तो उसका जिम्मेंवार वर्तमान राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन होगा. भूख हड़ताल स्थल पर धीरे धीरे समर्थन में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी. अनशन पर गणेश सिंह राजपूत, संतोष कुमार चौधरी, प्रमोद सिंह, तोहिद आलम, जागेश्वर गोस्वामी, अजीत कुमार रॉय, जय राम साह, रमेश कुमार गणेश सहित दर्जनों लोग बैठे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन