ePaper

डीआइजी ने अत्याधुनिक अनुसंधान कक्ष का सदर थाने में किया उद्घाटन

Updated at : 31 Jul 2019 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
डीआइजी ने अत्याधुनिक अनुसंधान कक्ष का सदर थाने में किया उद्घाटन

किशनगंज : प्रमंडलीय पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने मंगलवार को नगर थाना में जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा, पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष, उप विकास आयुक्त यशपाल मीणा की मौजूदगी में अत्याधुनिक अनुसंधान कक्ष का उद्घाटन किया़ इस मौके पर डीआइजी त्रिपाठी ने कहा कि किशनगंज नगर थाना सूबे कापहला ऐसा थाना है जहां अत्याधुनिक अनुसंधान […]

विज्ञापन

किशनगंज : प्रमंडलीय पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने मंगलवार को नगर थाना में जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा, पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष, उप विकास आयुक्त यशपाल मीणा की मौजूदगी में अत्याधुनिक अनुसंधान कक्ष का उद्घाटन किया़

इस मौके पर डीआइजी त्रिपाठी ने कहा कि किशनगंज नगर थाना सूबे कापहला ऐसा थाना है जहां अत्याधुनिक अनुसंधान कक्ष का शुभारंभ हुआ है़ उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देश दिया है कि तीव्रता एवं गुणवत्ता पूर्ण अनुसंधान के लिए अनुसंधान इकाई एवं विधि व्यवस्था इकाई को अलग करने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये़ डीआइजी ने किशनगंज एसपी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने निर्देश का त्वरित अनुपालन करते हुए नगर थाने में अत्याधुनिक अनुसंधान कक्ष का शुभारंभ कराया़
इस मौके पर डीआइजी ने निर्देशित किया कि जिले के सभी अनुसंधानकर्ताओं को बारी बारी से टीम बना कर वैज्ञानिक अनुसंधान के तौर तरीके का प्रशिक्षण दिलाया जाये ताकि अनुसंधानकर्ताओं को वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करने में कोई दिक्कत न हो़ एसपी कुमार आशीष ने बताया कि यह अत्याधुनिक अनुसंधान कक्ष सभी सुविधाओं से लैश है़ इसमें एक साथ 12 पदाधिकारी एक साथ बैठ कर अनुसंधान कर सकते है़
अनुसंधान कक्ष में साइवर क्राइम कॉर्नर, लिफटिंग एवं पैकिंग मैटेरियल, अनुसंधान किट, ब्रेथ एनालाइजर मशीन, कानून की किताबे, वाई फाई, एलईडी टीवी सहित अन्य कई आधुनिक सुविधा मौजूद है़ इसके अतिरिक्त आपराधिक घटनाओं का डाटावेश, अपराध से संबंधित विगत कुछ महीनों का अखबार कतरन, अंतर जिला तथा सीमावर्ती राज्य एवंदेश की आपराधिक घटनाओं से संबंधित फाइल तैयार कर रखा गया है़
एसपी ने कहा कि शीघ्र ही अनुसंधान कर्ता अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण प्रारंभ करते हुए पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से वैज्ञानिक अनुसंधान के गुर सिखाये जायेंगे़ उन्हें अनुसंधान के लिए विधि प्रयोगशाला पटना भी भेजा जायेगा़ इस दौरान मुख्यालय डीएसपी अजय झा ने वैज्ञानिक अनुसंधान के संबंध में प्रारंभिक वैज्ञानिक प्रयोग प्रदर्शन किया़ मौके पर एसडीपीओ डॉ अखिलेश कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अलावे अन्य कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन