शिविर में प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए किया भोजन का प्रबंधन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिशनपुर : कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में आयी भीषण बाढ़ के दौरान प्रशासन के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित व ऊंचे स्थानों अथवा विद्यालय में शरण दी गयी, जहां संबंधित प्रभावित क्षेत्र के विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया कि विद्यालय बाढ़ राहत कैंप में पहुंचे बाढ़ पीड़ितों को भोजन का प्रबंध एमडीएम […]
विज्ञापन
बिशनपुर : कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में आयी भीषण बाढ़ के दौरान प्रशासन के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित व ऊंचे स्थानों अथवा विद्यालय में शरण दी गयी, जहां संबंधित प्रभावित क्षेत्र के विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया कि विद्यालय बाढ़ राहत कैंप में पहुंचे बाढ़ पीड़ितों को भोजन का प्रबंध एमडीएम योजना से तत्काल किया जाये.
जहां बीडीओ एवं अंचलाधिकारी कोचाधामन ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों लगभग एक दर्जन राहत कैंप चलाया जा रहा है, जिसमें लगभग 625 बाढ़ पीड़ित परिवारों को दो वक्त का भोजन मुहैया करायी जा रही है.
मवि बिशनपुर, म विद्यालय हल्दिखोड़ा, म विद्यालय सिंघाड़ी, म विद्यालय मजकुरी , प्रा विद्यालय डोरिया, प्रा विद्यालय टेना, म विद्यालय धनपतगंज (कालीबाड़ी), प्रा विद्यालय मौजाबाड़ी, प्रा विद्यालय डेरामारी, प्रा विद्यालय सन्थाल टोला काशिबाड़ी सहित आंशिक रूप से अन्य कई विद्यालय में राहत कैंप में बाढ़ पीड़ितों का ठहरने व भोजन का प्रबंध कराया गया.
वहीं बीडीओ सिकन्दर आलम ने बताया कि बाढ़ के पानी का जल स्तर अब धीरे धीरे घटने लगा है सोमवार के बाद म विद्यालय बिशनपुर एवं म विद्यालय धनपतगंज (कालीबाड़ी) राहत कैंप संचालित रहेगा, अन्य विद्यालय के कैंप को बंद होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










