मेगा फूड पार्क की जमीन का आवंटन रद्द होना कमजोर किसानों की जीत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खगड़िया : बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) ने मेसर्स प्रिस्टाइन लॉजिस्टिक को आवंटित 28.30 एकड़ जमीन को रद्द कर दिया है. पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने प्रेस वार्ता कर कहा कि खगड़िया के गरीब व कमजोर किसानों की जीत हुई है. उल्लेखनीय है कि बियाडा ने प्रिसटाइन कंपनी को मेगा फूड पार्क […]
विज्ञापन
खगड़िया : बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) ने मेसर्स प्रिस्टाइन लॉजिस्टिक को आवंटित 28.30 एकड़ जमीन को रद्द कर दिया है. पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने प्रेस वार्ता कर कहा कि खगड़िया के गरीब व कमजोर किसानों की जीत हुई है.
उल्लेखनीय है कि बियाडा ने प्रिसटाइन कंपनी को मेगा फूड पार्क के नाम पर 98 एकड़ जमीन का आवंटन अपने पत्रांक 561 दिनांक 2.4.2011 के द्वारा प्रारंभ में किया था जिसके अनुसार कंपनी को आवंटन के एक साल के अंदर फूड पार्क में उत्पादन शुरू कर देना था.
लेकिन बाद में प्रिस्टाइन कंपनी ने 98.30 एकड़ को दो भागों में क्रमशः 28.30 एकड़ और 70 एकड़ अपने दो कंपनी के नाम से आवंटित करा लिया और बाद में मक्का आधारित उद्योग में उत्पादन के बदले लोगों को यह बताने लगे कि उत्पादन करना उनका काम नहीं है.
सरकार ने उन्हें केवल इंफ्रास्टचर बनाने का काम मिला है. सामाजिक कार्यकर्ता अजिताभ सिन्हा ने इस संबंध में उद्योग विभाग, बिहार सरकार के प्रधान सचिव और बियाडा के प्रबंध निदेशक को 12 दिसंबर 2018 को ज्ञापन सौंपा था तथा प्रिस्टाइन कंपनी को आवंटित जमीन रद्द करने की मांग की थी. इसी आलोक में बियाडा कार्यकारी निदेशक ने आवंटित 28.30 एकड़ जमीन को रद्द कर दिया है. मौके पर मनोज कुमार मिश्र आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










