Bihar: पिता के सामने पुत्री से छह लोगों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने एक को दबोचा

Updated at : 08 Feb 2019 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: पिता के सामने पुत्री से छह लोगों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने एक को दबोचा

दिघलबैंक (किशनगंज) : दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में बीते सोमवार की रात्रि एक बुजुर्ग पिता और उनके 19 वर्षीय पुत्री को पहले छह अपराधियों ने घर से अगवा किया. फिर पिता को बंधक बनाकर उसके सामने उसकी पुत्री के साथ अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. मामले में पुलिस ने […]

विज्ञापन

दिघलबैंक (किशनगंज) : दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में बीते सोमवार की रात्रि एक बुजुर्ग पिता और उनके 19 वर्षीय पुत्री को पहले छह अपराधियों ने घर से अगवा किया. फिर पिता को बंधक बनाकर उसके सामने उसकी पुत्री के साथ अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

घटना के बाद अपराधियों ने लड़की और उसके पिता को धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बतायी, तो पूरे परिवार को घर में जिंदा जला दूंगा. मामला के प्रकाश में आते ही कोढ़ोबाड़ी थानाध्यक्ष सरोज कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामला दर्ज करते हुए पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू की. घटना सोमवार की रात 2:00 बजे की है जब घर में पीड़ित लड़की और उसके पिता सोये हुए थे.

घर के अन्य सदस्य मां और दो बहनें किसी रिश्तेदार के घर गये हुए थे. मौके का फायदा उठाते हुए छह अपराधियों ने पानी पीने के बहाने घर के अंदर प्रवेश किया और बुजुर्ग पिता को बंधक बना और लड़की को भी बांध कर घर से कुछ दूर सुनसान जगह पर ले गये. पिता के सामने लड़की के साथ गैंगरेप किया. रेप के बाद अपराधियों ने धमकी भी दी की इस बात की जानकारी किसी को नहीं होनी चाहिए, नहीं तो पूरे परिवार को जिंदा जला देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन