कड़ाके की ठंड से बीमार हो रहे मजदूर

किशनगंज : जनवरी माह में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जहां एक ओर लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी ओर गरीब मजदूर जान जोखिम में डालकर खेत, सड़क निर्माण और महानंदा, कनकई के क्षेत्र में खुली जगहों पर काम करने को विवश हैं. एक चादर के साथ […]
किशनगंज : जनवरी माह में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जहां एक ओर लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी ओर गरीब मजदूर जान जोखिम में डालकर खेत, सड़क निर्माण और महानंदा, कनकई के क्षेत्र में खुली जगहों पर काम करने को विवश हैं. एक चादर के साथ फटेहाल मजदूरों को इस ठंड में भी काम करने की बाध्यता से इसके दुखों को स्वत: महसूस किया जा सकता है.
सुबह-सबेरे महानंदा, कनकई, डोंक नदी के तट पर तेज पछुआ हवा के थपेड़ों को सहन करते हुए काम करने से बहुत जल्द बीमार पड़ जाते हैं. किशनगंज प्रखंड के गाछपाड़ा, मोतीहारा, सिमलबाड़ी, महीनगांव के गोविंदपुर, पिछला, बड़ाडो, दौला पंचायत सहित कई गांवों के मजदूर भीषण ठंड में भी काम करते देखे जा सकते हैं. बेलवा के इस्लाम, हरि सिंह, फरहत, शफीक उद्दीन आदि मजदूरों ने कहा कि मजदूर और किसानों को दिन-रात एक करके ठंड हो या बरसात काम करना पड़ता है. अगर काम पर नहीं जायेंगे, तो उनलोगों के बाल-बच्चे क्या खायेंगे. डोक नदी के किनारे में सर्द हवाओं के बीच काम करने से ऐसे लोग बीमार भी हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




