खेसारी लाल यादव का ‘सातो रे बहिनिया’ देवी गीत हुआ रिलीज, देखें Video

Updated:
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव का ‘सातो रे बहिनिया’ देवी गीत हुआ रिलीज, देखें Video

Bhojpuri: भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार खेसारी लाल यादव को भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया का बादशाह कहा जाता है. खेसारी लाल यादव की आवाज के साथ उनके अभिनय के दीवाने भी करोड़ों की संख्या में भोजपुरी के दर्शक हैं. खेसारी लाल का कोई भी गाना रिलीज के साथ ही यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो जाता है.

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव का यह भोजपुरी देवी गीत ‘सातो रे बहिनिया’ के वीडियो ने रिलीज के बाद से ही तहलका मचा दिया है. बता दें कि दुर्गापूजा के त्यौहार के पहले भोजपुरी देवी गीतों के रिलीज की बाढ़ आ गई है. ऐसे में मेगास्टार खेसारी लाल यादव के इस गाने के रिलीज के बाद से ही देवी के भक्तों ने इस प्यार देना शुरू कर दिया है. इस देवी गीत के वीडियो को देखकर आपका मन भी भक्ति के रंगों में रंग जाएगा. आप भी मां शक्ति के भक्ति में डूब जाएंगे. वैसे भी भोजपुरी देवी गीतों के बिना इस त्योहार का मजा अधूरा रह जाता है. 

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन