भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की SUV को बस ने मारी टक्कर, हादसे के बाद VIDEO वायरल

Khesari Lal Yadav Accident News: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एसयूवी मुंबई में हादसे का शिकार हो गई. घटना में खेसारी लाल को चोट नहीं आई. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
Khesari Lal Yadav Accident News: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एसयूवी मुंबई में हादसे का शिकार हो गई. घटना में खेसारी लाल को चोट नहीं आई. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में खेसारी लाल बस के स्टाफ से बात कर रहे हैं. बस के यात्री एक्टर से बहस करते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर खेसारी लाल की वीडियो वायरल हो गई. वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट्स कर रहे हैं.
Also Read: Bhojpuri Song 2021 : सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के न्यू भोजपुरी सॉन्ग ‘लहंगा लखनऊवा 2’ ने मचाया तहलका, वायरल हो रहा है VIDEO
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
PS LOVERS STATUS यूट्यूब चैनल पर खेसारी लाल की वीडियो शेयर की गई है. वीडियो में खेसारी लाल बस के स्टाफ से बातचीत करते देखे जा सकते हैं. हादसे को लेकर बताया जाता है कि बस ने खेसारी के एसयूवी को टक्कर मार दी. उनकी गाड़ी का पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है. इसके बाद खेसारी लाल बस के स्टाफ से नाराज हो गए. वीडियो में खेसारी लाल यादव काफी नाराज दिख रहे हैं.
Also Read: Bhojpuri Hit Songs: जनवरी वाली सर्दी में भोजपुरी के धमाकेदार गानों की गर्मी, डांस फ्लोर पर बन जाएंगे ‘डिस्को डांसर’
हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़
हादसे के बाद एक्टर काफी देर तक बस के स्टाफ से बात करते हुए दिखे. इस दौरान उन्होंने घटना पर काफी नाराजगी भी जाहिर की. वहीं, बस में सवार एक महिला भी एक्टर से काफी कुछ कहती सुनी जा सकती हैं. इस दौरान घटनास्थल पर काफी भीड़ भी जमा हो गई. हादसा कैसे हुआ इसका पता अभी तक नहीं चल सका है. एक्टर ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है या नहीं इसका भी पता नहीं चला है.
Posted : Abhishek.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




