खान सर 13 जुलाई तक नहीं होंगे गिरफ्तार, कोचिंग विवाद में जमानत पर टला फैसला

Updated:
विज्ञापन

खान सर

Khan Sir Bail Plea: खान सर उर्फ फैजल खान की जमानत पर फैसला टल गया है. अब खान सर की गिरफ्तारी पर 13 जुलाई तक रोक लगी रहेगी. कोचिंग विवाद मामले में जमानत याचिका पर पहले ही सुनवाई पूरी हो चुकी है लेकिन फैसला सुरक्षित रख लिया गया था.

विज्ञापन

Khan Sir Bail Plea: कोचिंग विवाद में खान सर की जमानत पर फैसला फिर टल गया है. पिछली दिनों सुनवाई पूरी कर ली गई थी लेकिन फैसला सुरक्षित रख लिया गया था. ऐसे में फैसले को लेकर आज की तारीख तय की गई थी. लेकिन आज भी फैसला टल गया है. अब मामले में 13 जुलाई को फैसला सुनाया जाएगा. इस पूरे मामले में खान सर के वकील अरविंद कुमार ने जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस वजह से नहीं हो सका फैसला

मिली जानकारी के मुताबिक, डिस्ट्रिक्ट जज की अनुपस्थिति के कारण कोचिंग विवाद मामले में आज फैसला नहीं सुनाया जा सका. इससे पहले जो सुनवाई हुई थी, उसमें खान सर उर्फ फैजल खान की क्रिमिनल हिस्ट्री मांगी गई थी. मामले में बचाव पक्ष ने कहा था, पुलिस की तरफ से केस फाइल फाइनल कर दिया गया है. इस वजह से केस का जिक्र नहीं किया गया था.

क्या है पूरा मामला?

खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान के पास हुई गोलीबारी के वायरल वीडियो के आधार पर कदमकुआं थाना पुलिस ने 4 जून 2026 को कांड संख्या 418/2026 दर्ज किया था. इस मामले में खान सर, उनके दो सुरक्षा कर्मियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने दोनों सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जिनकी नियमित जमानत याचिका पर भी सुनवाई पूरी हो चुकी है.

Also Read:दरभंगा एयरपोर्ट के 912 करोड़ के नए टर्मिनल भवन, नाइट लैंडिंग समेत इन सुविधाओं पर नया अपडेट, होगा ये फायदा



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन