तुम डायन हो, बच्चे को जिंदा करो…कह कर महिला को बनाया बंधक, पुलिस टीम पर भी हमला
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Oct 2024 8:28 PM
बच्चे की मौत के बाद मुसहरी टोला के लोगों ने महिला पर डायन का आरोप लगाकर उसे बंधक बना लिया था. महिला के साथ मारपीट की जा रही थी. अगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो लोग महिला की जान ले लेते.
खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के मालपा मुसहरी गांव में डायन का आरोप लगाकर एक महिला के साथ मारपीट की गयी. महिला को बंधक बनाकर मृत बालक को जिंदा करने का दबाव दिया जा रहा था. सूचना मिलने पर बंधक महिला को छुड़ाने मालपा मुसहरी पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया. आत्मरक्षा में पुलिस ने दो राउंड हवाई फायरिंग की. घटना शुक्रवार दोपहर की है.
क्या था मामला
मालपा मुसहरी में मालपा निवासी पप्पू सदा के पुत्र सचिन कुमार की मौत शुक्रवार को हो गयी थी. सचिन की मौत का परिजनों ने पड़ोसी महिला पर डायन का आरोप लगाकर उसे घर से खींचकर ले आया. बच्चे को जिंदा करने की जिद करने लगा. डायन के आरोप में महिला के साथ मारपीट भी की गयी. सूचना मिलने पर चौथम थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह सहित कई एसआई और पुलिस बल मौके पर पहुंची. इसी दौरान पुलिस को देख मृतक के परिजनों ने हमला कर दिया. हमला में एसआई राकेश कुमार सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गये.

पुलिस नहीं पहुंचती, तो भीड़ ले लेती महिला की जान
बच्चे की मौत के बाद मुसहरी टोला के लोगों ने महिला पर डायन का आरोप लगाकर उसे बंधक बना लिया था. महिला के साथ मारपीट की जा रही थी. अगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो लोग महिला की जान ले लेते. पुलिस के पहुंचते ही मृतक के परिजन लाठी डंडे और ईंट से पुलिस पर टूट पड़े. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चारों ओर से पुलिस को लोगों ने घेर लिया था. भीड़ को तितर-बितर करने व आत्मरक्षार्थ थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने दो राउंड हवाई फायरिंग की. मामले में चौथम थाना में अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज की गयी. थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने स्वयं 34 नामजद सहित लगभग 100 अज्ञात महिला व पुरुषों पर प्राथमिकी दर्ज की. दूसरी ओर पीड़ित महिला के पुत्र के आवेदन पर 33 नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

मामले में आधे दर्जन आरोपित गिरफ्तार
पुलिस पर हमला करने के मामले में आधा दर्जन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मालपा गांव निवासी सुबालाल के पुत्र विकास कुमार, मंजन कुमार, लक्ष्मी सदा के पुत्र मुख्तार सदा, पारस सदा के पुत्र सोमदेव कुमार व राजन कुमार, गुलाब सदा के पुत्र राजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
क्या बोले थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि डायन के आरोप में बंधक बनायी गयी महिला को छुड़ाने के लिए पुलिस गयी थी. लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया. इसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गये. मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आधा दर्जन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.
इसे भी पढ़ें: Bihar : बिहार में ठंड ने दी दस्तक, लौट गया मॉनसून, पश्चिमी विक्षोभ पर क्या आया अपडेट
Gaya से Mumbai के लिए चलेगी ट्रेन, किया गया ट्रायल, जानें रूट और टाइम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










