मामा-मामी के साथ की गयी मारपीट, मांगी रंगदारी

Updated:
विज्ञापन

मामा-मामी के साथ की गयी मारपीट, मांगी रंगदारी

विज्ञापन

मामा-मामी के साथ की गयी मारपीट, मांगी रंगदारी

गोगरी. थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर में एक मामा पर उसके ही भगिना द्वारा मारपीट करने सहित रंगदारी मांगने का मामला आया है. इस मामले में मथुरापुर निवासी अरविंद कुमार मिश्र द्वारा अपने बहन सहित भांजा को आरोपित किया है. पीड़ित ने कहा है कि मेरे जमीन पर मेरे भांजा और बहन की नजर है. मेरे खेत को जबरन हथियाने के लिए मेरे भांजा और बहन ने काफी कोशिश किया. अंत में उनलोगों द्वारा मारपीट किया जाने लगा और दो लाख रुपए रंगदारी भी मांगा. मेरी बहन रीता देवी और भांजा पीयूष झा द्वारा मेरे घर में घुसकर मेरी पत्नी के साथ भी मारपीट किया गया. जिसके बाद जब बचाने पहुंचे तो वह मेरे साथ भी मारपीट किया और कहा कि खेत चाहते हो तो रंगदारी दो नहीं तो जान से भी जाओगे. पीड़ित ने कहा की उक्त आरोपी कई बार जेल भी जा चुका है. वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष ने कहा की मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन