नगर सभापति ने 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो सड़क का किया उद्घाटन

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 01 Feb 2026 9:57 PM

विज्ञापन

नगर सभापति ने 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो सड़क का किया उद्घाटन

विज्ञापन

खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने रविवार को वार्ड संख्या 34 एवं 28 में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो सड़कों का उद्घाटन किया. सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है.

वार्ड संख्या 34 में 8.78 लाख की योजना का शुभारंभ

वार्ड संख्या 34 में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रवण कुमार की उपस्थिति में 8 लाख 78 हजार रुपये की लागत से होने वाले सड़क विकास कार्य का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम में लक्षण यादव, बिट्टू यादव, मनी यादव, सौरव कुमार, राजीव कुमार, दिलखुश यादव, संजीव यादव, पवन यादव, सत्यम यादव, गुलशन यादव, मनखुश यादव सहित अन्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही. स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण से आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी.

सोनमनकी रोड पर 10.98 लाख की सड़क

वहीं वार्ड संख्या 28 अंतर्गत सोनमनकी रोड, बाजार समिति के समीप 10 लाख 98 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का उद्घाटन वार्ड पार्षद नीतू कुमारी की उपस्थिति में किया गया. मौके पर पुष्कर सिंह, नवीन कुमार, सुबोध कुमार, विजय कुमार, पूनम रानी, अंजू कुमारी आदि मौजूद थे. स्थानीय व्यवसायियों और राहगीरों ने इस सड़क को क्षेत्र के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए नगर परिषद के प्रयासों की सराहना की.

कहते हैं नगर सभापति

नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है. हमारा लक्ष्य है कि सभी वार्डों में समान रूप से सड़क, नाला और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो. आने वाले समय में नगर परिषद क्षेत्र के हर हिस्से में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन